Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

15 को कोर्ट में पेश होने के लिए लालू पहुंचे रांची

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
15 को कोर्ट में पेश होने के लिए लालू पहुंचे रांची
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। लालू प्रसाद यादव रांची पहुंच गए हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब लालू यादव डोरंडा चारा घोटाला मामले में पेश होने के लिए रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचते ही राजद कार्यकर्ताओं की अनियंत्रित भीड़ लालू यादव की एक झलक देखने के लिए टूट पड़ी। इसके बाद लालू यादव के साथ मौजूद लोगों और सिक्योरिटी की टीम ने अनियंत्रित भीड़ को कंट्रोल कर लालू यादव को एयरपोर्ट से सुरक्षित निकाला। लालू यादव चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में 15 फरवरी को पेश होंगे। इसी दिन कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। लालू यादव अब तक पहले चार मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं। उन्हें उस मामले में सजा भी हो चुकी है। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं। डोरंडा ट्रेजरी से चारा खरीद के नाम पर हुए 139.35 करोड़ के अवैध निकासी मामले में 170 आरोपियों में से लालू प्रसाद, आरके राणा, ध्रुव भगत, जगदीश शर्मा सहित 99 आरोपी वर्तमान समय में ट्रायल फेस कर रहे हैं। 1996 में कांड दर्ज होने के बाद सीबीआई की विशेष अदालत इस केस की सुनवाई के लिए गठित की गई थी। रांची सिविल कोर्ट कैंपस में सेवेन (7) कोर्ट बिल्डिंग के नाम से मशहूर इस अदालत परिसर में चारा घोटाला केस की सुनवाई एक के बाद एक होती रही। डोरंडा ट्रेजरी से जुड़े मामले में अभियुक्तों और गवाहों की लंबी चौड़ी संख्या के कारण सुनवाई पूरी होने में 26 वर्ष लग गए। इस दौरान अन्य केस में फैसले आते चले गए। समय के साथ अदालत भी हाईटेक होती गई। अब कम्प्यूटर से युक्त सभी न्यायालय में कामकाज तेजी से हो रहा है। अधिवक्ता अविनाश पांडेय मानते हैं कि डोरंडा ट्रेजरी केस में आने वाला फैसला चारा घोटाले के अन्य केसों से अलग होगा। वहीं लालू समर्थकों का कहना है कि अदालत का जो भी फैसला आएगा उसका वे सम्मान करेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,819