Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अब मलेशिया में फंसे झारखंड के 30 मजदूर लगा रहे वतन वापसी की गुहार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब मलेशिया में फंसे झारखंड के 30 मजदूर लगा रहे वतन वापसी की गुहार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के 30 मजदूर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बेंटोक शहर में फंसे हुए हैं। इन मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर भारत एवं झारखंड सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। ये लोग गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं। इनमें से सात गिरिडीह जिले के हैं। गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के विनोद कुमार महतो, बासुदेव महतो, रामेश्वर महतो, बुधन महतो और डुमरी प्रखंड के बुध देव प्रसाद, देव आनंद महतो, विनोद महतो मजदूरों में शामिल हैं। बता दें कि झारखंड के 33 मजदूर अफ्रीका के माली में फंसे हुए थे। उनलोगों ने सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई और सरकार ने तुरंत पहल करते हुए लोगों को वहां से लाना शुरू किया। अब माली के बाद मलेशिया में झारखंड के 30 मजदूर फंसे हुए हैं। वे लोग सरकार से वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं। मलेशिया में फंसे मजदूरों का कहना है कि पिछले 4 महीनों से उन्हें तनख्वाह नहीं मिला है। वे लोग दाने-दाने को मोहताज हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी परेशानी बताई है। मजदूरों का कहना है कि उनलोगों को 3 साल के एग्रीमेंट पर वहां पर ले जाया गया था। सभी का एग्रीमेंट पूरा हो चुका है। बावजूद इसके कंपनी उन्हें घर लौटने नहीं दे रही है। इतना ही नहीं 4 महीने का वेतन भी रख लिया गया है। उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दिया जा रहा है। इसलिए उनकी वतन वापसी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पहल करें।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,092