Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भाजपा नेताओं ने पुण्य तिथि पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भाजपा नेताओं ने पुण्य तिथि पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
टीम एबीएन, गुमला। नगर भाजपा मंडल के द्वारा शुक्रवार को पालकोट रोड स्थित शक्ति मंदिर परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी गयी। भाजपा कार्यकतार्ओं व नेताओं के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप चंद अधिकारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल की सादगी व ओजस बौद्धिक चेतना से परिपूर्ण जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है। जिस प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर नए भारत निर्माण की आधारशिला रखी है। उस पर हमें सुदृढ़ इमारत बनाना होगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सविंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री श्री मुनेश्वर साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरणमाला बाड़ा, भूपन साहू, मिसिर कुजूर, युवा अध्यक्ष रविंद्र सिन्हा, संदीप प्रसाद, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र लाल उरांव, छोटेलाल उरांव, शंभू सिंह, अजीत प्रसाद, भेला चौधरी, सोनामनी उरांव, गौरी किंडो, कौशलेंद्र जमुआर, दामोदर कसेरा, ओम गोयल, शकुंतला उरांव, नगर मंडल महामंत्री बालकेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,857