Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर रेलवे सुरक्षा बल ने निकाली बाइक रैली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर रेलवे सुरक्षा बल ने निकाली बाइक रैली
विज्ञापन
टीम एबीएन, धनबाद। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव बाईक रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक धनबाद आशीष बंसल और आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट हेमंत कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीआरएम आशीष बंसल ने बताया कि देश की आजादी में जो कुर्बान दिए हैं। उनकी याद में बाईक रैली निकाली गई जो धनबाद से गोमो होते हुए कोडरमा तक जाएगी। आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट हेमंत कुमार ने बताया ने बताया कि आजादी महोत्सव में बाइक रैली निकाली गई जो गोमो होते हुए हजारीबाग रोड, कोडरमा बरकाकाना तक जाएगी। इसी क्रम में यात्री और स्टेशन के अगल बगल में रहने वाले लोगों को जागरूक भी की जाएगी।
विज्ञापन