Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला : अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
टीम एबीएन, गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र खंभिया कुंबटोली निवासी 29 वर्षीय जगनारायण गोप को गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जगनारायण को अपने बताया कि वह खंभिया गांव में साइकिल व किराना दुकान किराए के मकान में चलाता है। साथ ही प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से वृद्धा पेंशन की राशि भी निकालकर देता है। उसने बताया कि 1 माह पूर्व उससे कुछ लोगों ने रंगदारी की मांग की थी। लेकिन वह उसकी शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई थी। आज शाम जब वह दुकान में था तब उस पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस घटना में एक गोली उसके सीने में लगी। जिससे वह जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे स्थानीय लोगों व परिजनों ने इलाज के लिए तत्काल गोंडा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,227