Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आज से दो दिन हो सकती है बारिश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आज से दो दिन हो सकती है बारिश
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट लिया है। राज्य के अधिकांश इलाके में बुधवार शाम से बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम के इस बदले मिजाज से तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। तापमान में गिरावट से सर्दी फिर बढ़ जाएगी। वर्तमान में उत्तर पूर्व राजस्थान में एक मौसम परिवर्तन का सकुर्लेशन बन रहा है। जिसका असर बुधवार दूसरी प्रहर से झारखंड के कई हिस्सों में दिखना शुरू हो गया। सुबह में धूप निकली, परंतु दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। पूवार्नुमान है कि 10 फरवरी को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भाग देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज के अलावा मध्य भाग के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ व दक्षिणी भाग के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला में मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। इस दौरान रांची समेत आसपास के इलाकों का 10 से 13 फरवरी तक अधिकतम तापमान 21-25 और न्यूनतम आठ से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। रांची में देर रात बूंदाबांदी : मौसम का मिजाज बदलने के बाद रांची और आसपास के इलाकों में बुधवार की देर रात बूंदाबांदी भी हुई। यहां बारिश रात करीब डेढ़ बजे के बाद शुरू हुई। यहां गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश के आसार जताए गए हैं। उधर, मौसम विभाग की मानें तो 13 फरवरी को पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा हैं। जिसका असर 16 फरवरी को राज्य में पड़ेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,340