Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

एक साथ पुलिसकर्मियों के तबादले पर उठ रहे सवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एक साथ पुलिसकर्मियों के तबादले पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में लंबे समय से एक ही थाना, ओपी और आवास गार्ड में प्रतिनियुक्ति 768 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने सभी हटाए गए पुलिसकर्मियों को 15 दिनों के अंदर नए जगह पर योगदान देने का आदेश जारी किया है। क्यों हटाए गए 768 पुलिसकर्मी: एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने जारी आदेश में कहा है कि लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थापित रहने की वजह से कहीं-कहीं जवानों और ग्रामीणों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थी, जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से उचित नहीं था। जिसके बाद इन सभी पुलिसकर्मियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर तबादला किया गया है और उन्हें आदेश दिया गया है कि जल्द ही अपने नव प्रतिनियुक्त जगह पर अविलंब योगदान देना सुनिश्चित करेंगे। इसे लेकर परिचारी प्रवर, प्रथम पुलिस केंद्र रांची को 15 दिनों के अंदर इस आदेश का अनुपालन पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन