झारखंड
झारखंड में कोरोना : कम हो रहे संक्रमण दर ने दिलायी राहत
ABN Bureau
•
10 Feb, 2022
•
3 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद कम हो गयी है। बुधवार, 9 फरवरी को राज्य में 56,948 सैंपल की जांच में 318 नए कोरोना संक्रमित मिले और 363 कोरोना संक्रमित ठीक हुए। अच्छी खबर यह है कि 9 फरवरी को एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। जिसके बाद झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घट कर 2227 रह गयी और झारखंड में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5314 पर बना है। राज्य में बुधवार 9 फरवरी को 24 में से 17 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। चतरा, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा, कोडरमा, साहिबगंज और सरायकेला ऐसे 7 जिले हैं, जहां कोई नया कोरोना केस नहीं मिला है। 9 फरवरी 2022 को जहां-जहां नए केस मिले है उसमें सबसे ज्यादा। 101 नए कोरोना केस पूर्वी सिंहभूम में मिले हैं, उसके बाद रांची में 57 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है।
9 फरवरी 2022 को किस जिले में कितने नए केस मिले : स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पूर्वी सिंहभूम में 101, रांची में 57, पलामू में 51, गढ़वा में 22, बोकारो में 21, खूंटी में 20, लातेहार में 15, सिमडेगा में 8, पश्चिमी सिंहभूम और रामगढ़ में 5-5, धनबाद में 4, जामताड़ा में 3, हजारीबाग में 2 और देवघर, दुमका, गोड्डा और पाकुड़ में 1-1 नए केस कोरोना के मिले हैं।
विज्ञापन