Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा डीसी ने नगर परिषद् झुमरी तिलैया में जानी योजनाओं की हकीकत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा डीसी ने नगर परिषद् झुमरी तिलैया में जानी योजनाओं की हकीकत
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। आमजनों के हितों में ध्यान रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल में उतरने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र में कई योजनाओं की क्रियान्वयन किया जा रहा है। चाहे वह सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सौदर्यकरण योजना हो या भेंडिग जोन बनाने की योजना हो, आमजनों के हितों में ध्यान रखते हुए योजना का चयन कर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन द्वारा नगर परिषद् झुमरी तिलैया का दौरा किया गया। अपने दौरे के क्रम में उपायुक्त श्री रंजन ने नगर परिषद् झुमरी तिलैया में विभिन्न मदों जैसे नागरिक सुविधा मद, 15वे वित्त आयोग अंतर्गत चयनित योजनाओं हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त द्वारा नगर परिषद् झुमरी तिलैया के विभिन्न वार्डों का भ्रमण का योजनाओं का जायजा लिया गया और संबंधित पदाधिकारी को योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर कई दिशा-निर्देश दिया गया। इस मौके पर नगर प्रशासक श्री विनीत, नगर प्रबंधक प्रशांत भारती व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,228