Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा एसडीओ ने सुनी लोगों की समस्याएं, किया निराकरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा एसडीओ ने सुनी लोगों की समस्याएं, किया निराकरण
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। आज डोमचांच अंचल में राजस्व, न्यायालय से संबंधित विभिन्न मामले जैसे धारा 107, धारा 144, 145 और दाखिल-खारिज, सीमांकन, आॅनलाइन रेकॉड से संबंधित, सीएनटी परमिशन, भूमि अधिग्रहण, भू-हस्तांतरण, प्राकृतिक आपदा आदि मामलों का त्वरित गति से निष्पादन को लेकर अंचल दिवस का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनीष कुमार अंचल दिवस में शामिल हुए। अंचल दिवस के दौरान डोमचांच प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आये हुए लोगों की समस्याओं का निराकरण अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा किया गया। अंचल दिवस के माध्यम से राजस्व से संबंधित करीब 40 आवेदनों की प्राप्ति हुई। अधिकतर आवेदन लगान, दाखिल खारिज, शुद्धि से संबंधित थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों पर अंचल अधिकारी से चर्चा करते हुए एक हफ्ते के अंदर आवेदनों का निस्पादन करने का निर्देश दिये। साथ ही अंचल कर्मियों के साथ बैठक कर आने वाले लोगों को किसी तरह का परेशानी न हो, 90 दिनों से अधिक दाखिल खारिज मामले लंबित न हो, विभिन्न मामले जैसे धारा 107, धारा 144, 145 और दाखिल-खारिज, सीमांकन, आॅनलाइन रेकॉड से संबंधित, सीएनटी परमिशन, भूमि अधिग्रहण, भू-हस्तांतरण, प्राकृतिक आपदा आदि मामलों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हम लोगों के जितना बेहतर कार्य करने के लिए समर्पित रहेंगे उतना बेहतर आत्मविश्वास बढ़ता है। थाना प्रभारी के साथ समन्वय बनाकर मामलों के अच्छे तरह से निस्पादन करें। जाति आवासीय प्रमाण पत्रों को ससमय निर्गत करे ताकि किसी को परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त धान अधिप्राप्ति को लेकर अधिक से अधिक किसानों का निबंधन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि अगल अंचल दिवस कोडरमा अंचल में मनाया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अंचल दिवस एक बेहतर अवसर है, आप अपनी समस्या रख सकते हैं, जिसका समाधान किया जायेगा। साथ ही अंचल दिवस से संबंधित एक पंजी का संधारित करें। मौके पर अंचल अधिकारी मादेव प्रिया व अन्य अंचल कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,030