टीम एबीएन, गुमला। विशुनपुर थाना क्षेत्र के कुजामपाट माइंस दो यार्ड में खडेÞं 27 वाहनों व मशीनों में आग लगाने में अहम भूमिका निभाने व पुलिस टीम की रेकी करने का आरोपी भाकपा माओवादी संगठन का सहयोगी बुधराम उरांव को गुरदरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि कांड के अनुसंधान के दौरान गढ़ा कुजाम निवासी बुधराम उरांव का नाम सामने आया था। जिसकी सुचना पुलिस अधीक्षक को दी गई। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एक छापामारी टीम का गठन मेरे नेतृत्व में किया गया। गठित दल ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बुधराम उरांव ने अपनी स्वीकारोक्ति ब्यान में बताया कि घटना को अंजाम देने हेतु वह पुलिस की गतिविधि की सूचना व रेकी का काम कर रहा था। साथ ही माओवादी सदस्यों के साथ मिलकर वाहनों को आग के हवाले किया था। बताया जा रहा है कि बुधराम उरांव राशन डीलर भी है जो माओवादियों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराता था। छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावे पुअनि अशोक कुमार, पुअनि चंदा उरांव व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।