Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : ओवरब्रिज पर रेलवे ट्रैक से युगल का शव बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : ओवरब्रिज पर रेलवे ट्रैक से युगल का शव बरामद
विज्ञापन
टीम एबीएन, रामगढ़। झारखंड में रामगढ़ जिले के बरलंगा थाना अंतर्गत मुरी-बरकाकाना रेल खंड पर स्वर्णरेखा रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार को युवक-युवती का शव बरामद किया गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आज बताया कि जवानों ने सुबह गश्ती के दौरान ओवरब्रिज के बीचों-बीच रेलवे ट्रैक पर शवों को वहां देखा। आशंका है कि युवक एवं युवती की हत्या कर अपराध छिपाने के उद्देश्य से शवों को ओवरब्रिज पर लाकर फेंक दिया गया होगा। जांच-पड़ताल के दौरान पुल के नीचे दो मोबाइल भी मिले है। मोबाइल के आधार पर दोनों की पहचान की कोशिश की जा रही है। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद बरलंगा थाना प्रभारी अमित कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,230