Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोकारो : अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, तस्कर समेत 5 पर प्राथमिकी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोकारो : अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, तस्कर समेत 5 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
टीम एबीएन, बोकारो। झारखण्ड में बोकारो जिले के बेरमो में सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड (सीसीएल) के अलार्गो आउट सोर्सिंग कोयला प्रोजेक्ट से निकाले गए अवैध कोयले से लदे एक ट्रक को जब्त किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सूचना के आधार पर दुगधा इलाके में अवैध कोयले से लदे ट्रक को जब्त किया गया है। मामले में कुख्यात कोयला तस्कर प्रदीप पांडेय समेत पांच लोगों के खिलाफ चंद्रपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बताया जाता है कि कुख्यात कोयला तस्कर प्रदीप पांडेय झारिया क्षेत्र के घटवे के घनघोर जंगल में कोयले का अवैध धंधा कई वर्षों से चला रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,939