Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मां छिन्नमस्तिका के दर सपरिवार पहुंच राज्यपाल ने मांगी झारखंड की खुशहाली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मां छिन्नमस्तिका के दर सपरिवार पहुंच राज्यपाल ने मांगी झारखंड की खुशहाली
विज्ञापन
टीम एबीएन, रजरप्पा। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस देश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा पहुंचे। जहां उनका स्वागत जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा किया गया और गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। राज्यपाल सपरिवार मंदिर पहुंचे थे और पूरे भक्ति भाव से पूजा अर्चना की और मां से राज्य की सुख समृद्धि की कामना भी की। उन्होंने कहा कि लगभग 6 महीने हुए हैं झारखंड आए, लेकिन पहली बार मां के बुलावे पर यह प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे हैं। माता की पूजा कर आशीर्वाद लिया। माता के दर्शन से नई ऊर्जा मिलती है, मां भगवती से झारखंड की समृद्धि उन्नति की कामना भी की और आज नवरात्रि का आखरी दिन है और ऐसे महान पर्व और मुझे माता के दर्शन का सौभाग्य मिला है और मैं माता के दर्शन के लिए यहां पर आया। उन्होंने कहा कि किसी भी शक्तिपीठ या सिद्धपीठ का दर्शन करने से आत्मशांति मिलती है, स्पूर्ति की मिलती है, ऊर्जा मिलती है और इसीलिए कोई संकट के समय में कोई भी व्यक्ति भगवान या माता का नाम याद करता है। आज माता का दर्शन करने का सौभाग्य मिला और मुझे भी एक शक्ति मिली है। उन्होने कहा कि मैंने माता से मांगा है कि झारखंड का विकास हो, यहां की जनता की सुख समृद्धि हो।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,939