टीम एबीएन, लोहरदगा। सिविल कोर्ट परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेंद्र बहादुर पाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव आरती माला व डीसीपीओ वीरेंद्र कुमार ने शिशु प्रॉजेक्ट के अंतर्गत वैसे बच्चे जिन्होंने कोरोना संक्रमण के कारण अपने माता पिता या दोनों में से किसी एक को भी खो दिया। उन बच्चों और उनके अभिभावकों से मुलाकात कर वार्ता किया,साथ ही इन सभी बच्चों का हाल जाना। साथ ही सभी से एक एक कर उन्हें मिलने वाली सभी सुविधाओं और सरकारी लाभों के बारे में जानकारी हासिल की। इसके अलावा बच्चों से उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजना के बारे में जानने का प्रयास किया। कोरोना से मृत्यु हुए लोग की पत्नी को रोजगार से जोड़ने को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही जिन योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं मिली है। उन लाभों को दिलाने का प्रयास किया जाएगा। कोविड 19 से होने वाले मृतकों के परिवार वालों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि के बारे में बताया गया तथा सभी के द्वारा जिला प्रशासन में आवेदन देने की जानकारी दी गई।