Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 444
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गुमला : कोयल नदी से बालू उठाव पर रोक लगाने की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गुमला : कोयल नदी से बालू उठाव पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन
गुमला। सिसई प्रखंड के लरंगों व घाघरा प्रखंड के नवडीहा के ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कोयल नदी लरंगों व बालाखटंगा से बालू के उठाव पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही नदी के दो छोर पर दोनों गांव बसे हुए हैं। लरंगों सीमा के नदी के खाता नंबर 162 व प्लॉट नंबर एक में बालाखटंगा सीमा पर खाता नंबर 38 प्लॉट नंबर 568 एवं 569 है। जिसका कभी सीमांकन नहीं किया गया। दोनों गांवों के लोग अपनी आवश्यकता के अनुरूप नदी के पानी का प्रयोग करते रहे हैं। वर्तमान में जेएसएमडीसी कंपनी के द्वारा लरंगों क्षेत्र में बालू उठाव का लीज लिया गया है। जबकि बालू उठाव का कार्य बालाखटंगा क्षेत्र से कंपनी अवैध रूप से कर रही है। नदी के बिना सीमांकन के ही बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कोयल नदी में 20 करोड की लागत से पुल निर्माण व जलापूर्ति के लिए दो इंटक वेल का निर्माण किया जा रहा है। बालू के अवैध उठाव से पुल के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है जबकि इंटक वेल पर पानी नहीं रह पाएगा। पूर्व में भी बालू के अवैध उठाव के कारण लरंगों नदी में बना पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन बालू उठाव में लगे कंपनी के पक्ष में अपनी राय देती है और कानून कार्रवाई की धमकी ग्रामीणों को देती है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से तत्काल कोयल नदी में दिये गये लीज को खत्म करने की मांग की। इस अवसर पर मुखिया सुफल उरांव, मुखिया संध्या कुमारी, मंगरू उरांव, नीलम कुजूर, ललिता कुजूर, रोजनील कुजूर, संगीता देवी, सुरपित देवी, सुकरो देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन