Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बंद इंटरनेट पर विपक्ष का हल्लाबोल, कहा - अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बंद इंटरनेट पर विपक्ष का हल्लाबोल, कहा - अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग/रांची। सरस्वती पूजा मूर्ति विर्सजन के दौरान हजारीबाग के बरही में हुए हिंसक झड़प के बाद हजारीबाग के साथ चतरा, कोडरमा और गिरिडीह में तनाव बढ़ गया। जिसके बाद चारों जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। पुलिस प्रशासन की ओर से तत्काल विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया। लेकिन इसपर राज्य की सियासत गरमा गई। विपक्षी दल बीजेपी के कहा कि इंटरनेट सेवा बंद करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। वहीं, सत्ता पक्ष झामुमो ने इसे लॉ एंड आॅर्डर को कंट्रोल के लिए उठाया गया कदम बताया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपनी नाकामी को छिपाने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में जम्मू कश्मीर जैसे हालात नहीं हैं, जो इंटरनेट सेवा बंद कर कानून व्यवस्था को नियंत्रित करना पड़ा। 24 घंटे से ज्यादा समय तक हजारीबाग के साथ 4 जिलों में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बाधित रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस मुस्तैद रहती तो मॉब लिंचिंग जैसी वारदात नहीं होती। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पुलिस प्रशासन की ओर से की गई कारवाई की सराहना की है। झामुमो नेता मनोज पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जानबूझकर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करती है। बीजेपी की कोशिश को राज्य में सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवा कभी कभी बंद करना पड़ता है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाई जाती है। इसीलिए सरकार को यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,849