ओरमांझी। शराब के अवैध कोरोबारी नये-नये जुगाड़ लगा झारखंड से बिहार शराब ले जाकर वहां मंहगी कीमत पर बेच रहे हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना पर विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इसका पर्दाफांश हुआ है। शुक्रवार रात को पुलिस ने महुली बस की जांच में कई बैग मे भरे अंग्रेजी शराब के 280 बोतल पकड़े। वहीं बस में उक्त बैग रखने व बिहार ले जाने वाले सुलतानपुर फतुहा पटना बिहार निवासी नवल राय (25) व सोनारी थाना अरवल बिहार के अनीस कुमार (30) को गिरफर किया गया।
ग्रामीण एसपी नौसाद आलम, सिल्ली डीएसपी ख्रीस्टोफर केरकेटा, थाना प्रभारी श्याम किषोर महतो ने बताया कि पकड़े गए शराब की बोतलों में लगाए झारखंड सरकार के नकली लेबल लगा बिहार ले जाया जा रहा था। इससे झारखंड सरकार को राजस्व की भी हानि हो रही है। वहीं एक्साईज इंस्पेक्टर संजीत देव कहा कि लेबल के साथ कही शराब भी नकली तो नही इसकी जांच के लिए शराब के सैंपल नासिक इंदौर की लैब भेजा जाएगा।
इससे पूर्व भी गुप्त सूचना पर ही एक कार में छुपा कर बिहार ले जाते शराब की खेफ ओरमांझी पुलिस द्वारा पकड़ी गई थी। इस बार भी गुप्त सूचना पर ही डीएसपी ख्रीस्टोफर केरकेट्टा के ने तृत्व में ओरमांझी थाना प्रभारी श्याम किषोर महतो व पुलिस कर्मियों द्वारा शराब की खेफ पकड़ी गई। पुछे जाने पर ग्रामीण एसएसपी नौसाद आलम ने कहा सिर्फ गुप्त सूचना पर नही औचक जांच कर भी शराब पकड़ी गई है। आज ही चेकिंग लगा जांच करते अनगड़ा थाना प्रभारी को ब्रजेष कुमार को पुरस्कृत किया गया है।
बिहार में महंगे कीमत पर बेची जानी थी- पकड़े गए शराब में बलैंडर प्राईड के 750 व 375 एमएल के 133 बोतल, किंगफिसर केन बियर 48 पीस, रायल स्टेज की 42 पीस, ब्लू रॉक 29 बोतल व रॉयल चैलेंज की 28 बोतल है। जिसे बिहार में महंगे कीमत पांच लाख तक में बेची जा सकती है। शराब के खेफ व आरोपितों को पकडने में सिल्ली डीएसपी, ओरमांझी थाना प्रभारी के साथ पुअनि नरेष मंडल, बुद्धेष्वर उरांव, आरक्षी जीतेंद्र कुमार, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार, हरेंद्र प्रसाद, सनोज कुमार दास व चालक हेमंम कुमार यादव शामिल थे।