टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने लगी है। राज्य के एक तिहाई यानी 8 जिलों में 7 फरवरी को कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित ठीक हो रहे हैं। इस वजह से एक्टिव केस की संख्या घट कर 2500 के नीचे पहुंच गई है। राज्य में 7 फरवरी को कोरोना जांच के लिए 41,707 सैंपल लिए गए, जिसमें 280 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 473 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। वहीं 7 फरवरी, सोमवार को बोकारो और हजारीबाग में 1-1 कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है, जिसके बाद झारखंड में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 5313 हो गया और झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घटकर 2421 रह राज्य में सोमवार, 07 फरवरी को 24 में से 16 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, पाकुड़, साहिबगंज और सरायकेला ऐसे 8 जिले हैं, जहां कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। 07 फरवरी 2022 को जहां-जहां नए केस मिले हैं। उसमें सबसे ज्यादा, 139 नए केस पूर्वी सिंहभूम में मिले हैं। उसके बाद रांची में 50 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है।