Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : कांके में प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बवाल, चार गए जेल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : कांके में प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बवाल, चार गए जेल
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। कांके थाना क्षेत्र में बीते दिन सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल हो गया। मामले की जनकारी मिलने पर स्थिति को संभालने पुलिस पर भी हमला कर दिया गया। पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई। हालांकि विसर्जन जुलूस में शामिल पुलिस ने कड़ा रूख अपनाकर भीड़ को उल्टे पैर भागने के लिए मजबूर कर दिया। बाद में पुलिस ने इस बवाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें से एक झारखंड पुलिस का जवान भी है। कांके के वेटनरी कॉलेज के पास रिंग रोड से सरस्वती पूजा विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने रात सड़क जाम कर हंगामा कर दिया। इस दौरान जाम हटाने पहुंची कांके पुलिस की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाश थाना प्रभारी बृज कुमार, एसआई अभिजीत रंजन रंजन समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ उलझ गए। आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को खदेड़कर लाठी-डंडों से पीट। इस घटना में एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं हैं। सूचना पर दूसरे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, फिर पुलिसकर्मियों ने बदमाशों पर लाठियां चटकाईं। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में अभिजीत रंजन के बयान पर सात बदमाशों के खिलाफ कांके थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस ने चार आरोपियों आनंद तिर्की, अजीत कुमार महतो, रोहित राम और दीपक मुंडा उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी दीपक झारखंड पुलिस का जवान है। वहीं इस घटना में शामिल तीन आरोपी शिवम मुंडा, मनजीत महतो और सुमित महतो फरार हैं। फरार आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है। कांके थाना प्रभारी बृज कुमार दल-बल के साथ बीते दिन सुकुरहुट्टू में मूर्ति विसर्जन करने के बाद लौट रहे थे। पुलिस की टीम होचर होते हुए वेटनरी कॉलेज जाने वाले रास्ते में जुमार पुल के पास पहुंची तो यहां मूर्ति विसर्जन करने जा रही एक टीम सड़क पर गाड़ी लगाकर जाम लगाई थी। साथ ही विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। एसआई अभिजीत रंजन ने झगड़ा कर रहे लोगों को जाम हटाने के लिए कहा। इसी क्रम में जुलूस में शामिल 10 से 15 की संख्या में बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की गाड़ी को घेर ली और गाली गलौज करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों की संख्या अधिक होने की वजह से पुलिस पीछे हट गई। लेकिन बदमाश इतने से शांत नहीं हुए, उन्होंने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,241