Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

16वें सालगिरह पर सभी ने दी सीएम हेमन्त को शुभकामनाएं.. .

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
16वें सालगिरह पर सभी ने दी सीएम हेमन्त को शुभकामनाएं.. .
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आज वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। हर कोई इसे अपने खास तरीके खास अंदाज के साथ मना रहा है। कहीं गुलाब के फूल हैं तो कहीं प्यार का इजहार तो कहीं एक-दूसरे के साथ इस पल को खास बना लेने की जद्दोजहद। इन सबके बीच झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के लिए ये दिन एक अलग ही महत्व रखता है। यही वह मुकम्मल दिन है, जब उन्हें अपने जीवन भर का साथ मिला था। असल में आज से 16 साल पहले सात फरवरी को ही झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन के साथ विवाह के बंधन में बंधे थे। शादी के 16 साल पूरे होने पर दंपती को चारों ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और जामा से विधायक सीता सोरेन ने भी ट्वीट करके दंपती को शुभकामनाएं दी हैं। सीता सोरेन ने अपने ट्वीट में कहा है “झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी एवं हमारी छोटी बहन कल्पना सोरेन को वैवाहिक वर्षगांठ के 16 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई व मंगल कामनाओं के साथ असीम शुभकामनाएं"। सादगी भरे व्यक्तित्व की धनी हैं कल्पना : झारखण्ड के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में जन्मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की अरेंज मैरेज हुई थी। ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली कल्पना से हेमंत सोरेन की शादी 7 फरवरी 2006 में हुई थी। कल्पना का परिवार अभी भी मयूरभंज में ही रहता है। राजनीतिक तौर पर बेहद सक्रिय परिवार में रहकर भी कल्पना राजनीतिक तौर पर सक्रिय नहीं हैं। हालांकि, सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी की वजह से वो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,379