Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : झड़प में किशोर की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण, चार गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : झड़प में किशोर की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग/रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले में दो समुदायों के सदस्यों के बीच हिंसक झड़प में एक किशोर की मौत हो जाने के बाद कई हिस्सों में तनाव फैल गया। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोटे ने बताया कि बरही थानाक्षेत्र के करियाडपुर गांव में रविवार शाम को कथित हमले में रूपेश कुमार पांडे (17) की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संघर्ष में कथित संलिप्तता को लेकिर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर यह संघर्ष हुआ और उसमें कोई सांप्रदायिक कोण नहीं है। उन्होंने पीटीआई- भाषा से कहा, एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गयी और अन्य की इस संघर्ष में जान चली गयी। दोनों दो भिन्न समुदाय से थे। छोटे ने बताया कि सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जिला होने के नाते क्षेत्र और उसके आसपास अफवाह फैलाने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं रोक दी गयी हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन देने का प्रयास किया कि करियापुर गांव में स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस घटना को रविवार के देवी सरस्वती के मूर्ति विसर्जन से जोड़कर देखने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन विसर्जन के लिए जुलूस निकलने से 30 घंटे पहले यह संघर्ष हुआ था, इसलिए इन दोनों घटनाओं में कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि मृतक व्यक्ति के परिवार की ओर से अबतक कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है लेकिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,040