Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : लता दीदी के निधन पर राज्य में राजकीय शोक, दो दिन तक नहीं होगा राजकीय समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : लता दीदी के निधन पर राज्य में राजकीय शोक, दो दिन तक नहीं होगा राजकीय समारोह
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए तांता लगा हुआ है। झारखंड में भी गम का माहौल है। उनके निधन की खबर आते ही सूबे के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी संवेदना व्यक्त की। इस बीच भारत सरकार ने उनके निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद झारखंड में राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसके मद्देनजर झारखंड के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से सभी आयुक्त, उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को पत्र जारी कर अगले दो दिनों तक किसी भी तरह के राजकीय समारोह पर रोक लगाने को कहा है। इस दौरान उन सभी भवनों पर नियमित रूप से फहराए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। पिछले कई दिनों से भारत रत्न लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी। उनके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जारी था। उनको वेंटिलेटर पर भी रखना पड़ा था। लेकिन 6 फरवरी कि सुबह अस्पताल प्रबंधन ने वो सूचना दी जिससे कोई भी भारतीय सुनना नहीं चाहता था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,586