Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाईबासा : खाई में गिरी जीप, चालक की मौत, कई घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाईबासा : खाई में गिरी जीप, चालक की मौत, कई घायल
विज्ञापन
टीम एबीएन, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा में सड़क हादसा हुआ है। जहां एक जीप के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जीप में सवार सभी लोग सारंडा के छोटानागरा में लगने वाला साप्ताहिक हाट के बाद कुमडीह गांव लौट रहे थे। घटना देर शाम की बतायी जा रही है। बता दें कि शनिवार को छोटानागरा में लगनेवाले साप्ताहिक हाट में सारंडा के विभिन्न गांवों के ग्रामीण वन व कृषि उत्पादों को बेचने और जरूरत की चीजें खरीदने जीप व अन्य वाहनों से आते हैं और हाट-बाजार कर देर शाम गांव लौटते हैं। शनिवार को भी किरीबुरू की कमांडर जीप से कुमडीह गांव के ग्रामीण छोटानागरा हाट गये थे और बाजार कर बहदा गांव के रास्ते कुमडीह लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार कुमडीह गांव से लगभग दो किलोमीटर पहले एक मोड़ पर कमांडर जीप अनियंत्रित हो गयी और खाई में जा गिरी। गौरतलब है कि कुमडीह गांव सारंडा का घोर नक्सल प्रभावित गांव है। इस कारण सूचना मिलने के बावजूद पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच पायी। कुमडीह और आसपास के गांवों के ग्रामीण राहत और बचाव कार्य में लगे थे। दुर्घटना में मारा गया चालक का नाम भोला है जो किरीबुरू का रहनेवाला था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,067