Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

32 लाख नगद के साथ श्रीवास्तव गिरोह का संदीप गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
32 लाख नगद के साथ श्रीवास्तव गिरोह का संदीप गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड एटीएस की टीम में कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के खास सदस्य संदीप प्रसाद को धर दबोचा है। संदीप के पास से एटीएस ने 32 लाख नगद भी बरामद किया है। संदीप प्रसाद को रांची के रातू इलाके से गिरफ्तार किया गया है। झारखंड एटीएस को सूचना मिली थी कि अमन श्रीवास्तव गिरोह का सक्रिय सदस्य संदीप उर्फ अविनाश श्रीवास्तव गिरोह के द्वारा खौफ के बल पर कमाए गए पैसे को हवाला के जरिये अलग कारोबार में निवेश करता है। सूचना के आधार पर एटीएस की टीम में रविवार को संदीप के रातू स्थित घर पर छापेमारी की। मौके से एटीएस को 32 लाख रुपये मिले। संदीप के घर से रंगदारी की वसूली से संबंधित कई महत्वपूर्ण कागजात भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,837