Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सीरियल मौका-ए-वारदात में नजर आयेंगे पलामू के रजनीकांत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीरियल मौका-ए-वारदात में नजर आयेंगे पलामू के रजनीकांत
विज्ञापन
मेदिनीनगर। रंगमंच के स्टेज पर अपनी दमदार आवाज से खेलने वाले रजनीकांत इन दिनों लाइट, कैमरा, एक्शन के साथ प्ले कर रहे हैं। पलामू जिला के मेदिनीनगर के रहने वाले रजनीकांत सिंह की न्यू रिलीज सीरियल मौका-ए-वारदात नेशनल चैनल पर आने वाली है। एंड टीवी पर शुरू हुए मौका-ए-वारदात के कई एपिसोड में रजनी एक नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। टीम मासूम के साथ जुड़कर रंगमंच से अपनी अभिनय यात्रा शुरू करने वाले रजनीकांत अब अपना कैरियर इसी फील्ड में बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि 2012 में थियेटर आर्टिस्ट के रूप में उभरे रजनीकांत ने चंद समय में ही दूरदर्शन, टेली फिल्म, शार्ट मूवी से होते हुए भोजपुरी, हिन्दी और साउथ की फिल्मों में भी अपनी दखल दे चुके हैं। रजनी को नेगेटिव किरदार में काम करना पसंद है। इसी तरह के रोल में वे खुद को फिट पाते हैं। 2017 से लगातार वे कैमरे के सामने नजर आ रहें है। इन दिनों कई वेब सीरीज के साथ हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रजनीकांत बताते हैं कि पलामू उनकी जन्मभूमि के साथ कर्मभूमि भी है। वे कहते हैं जीवन एक रंगमंच की तरह ही है। जहाँ कई किरदार से आपका सामना होता है। मेहनत और प्रतिभा अगर व्यक्ति में हो तो कुछ भी आड़े नहीं आता है। इसी सोच के साथ रजनीकांत खुद को तैयार कर रहें हैं।
विज्ञापन