Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जयप्रकाश नगर बरियातू में खुला सेरेमिक ग्लोबल हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी एवं रिहैब सेंटर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जयप्रकाश नगर बरियातू में खुला सेरेमिक ग्लोबल हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी एवं रिहैब सेंटर
विज्ञापन
रांची। शनिवार को सेरेमिक ग्लोबल हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी एवं रिहैब सेंटर का उद्घाटन कृष्णा नगर, जयप्रकाश नगर, बरियातू रोड, रांची में डॉ रजनीश बरियार की मां के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। डॉ रजनीश बरियार और डॉ प्रियंका बरियार 2012 में दिल्ली से यहां आए और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अपने अथक और कठिन परिश्रम करने के बाद एक अपनी पहचान झारखंड में बनायी। उनका सपना था कि रांची में एक एडवांस फिजियोथैरेपी क्लिनिक एवं न्यूरो रिहैब रिहैबिलिटेशन को बहुत ही ज्यादा जरूरत है। आज उनके अथक प्रयास और उनकी मेहनत से रांची में एक बहुत बड़ी और एडवांस फिजियोथैरेपी यूनिट की शुरुआत हुई है, जो रांची के लिए बहुत बड़ी बात है। इसमें बच्चों के लिए एक अलग यूनिट है, जिसमें चाइल्ड न्यूरो रिहैब की सुविधा है जिसमें सीपी चाइल्ड आॅटिज्म एमआर आदि तरह के बच्चों को भी इलाज की जाएगी। यहां कार्डियो न्यूरो आॅर्थो सर्जरी सपोर्ट से संबंधित परेशानियों का आधुनिक मशीनों तथा एक्सपीरियंस प्रोजेक्ट के द्वारा इलाज किया जाएगा। इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश महतो, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बालमुकुंद सहाय और प्रदीप वर्मा उपस्थित हुए। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ रजनीश कुमार एवं राहुल सिन्हा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी को आश्वस्त किया कि यहां जितने भी मरीज आएंगे। उनकी इलाज सेवा भाव से ही की जाएगी। उद्घाटन समारोह में उपस्थित डॉ हेमलता भारती, आकांक्षा तथा ग्लोबल हॉस्पिटल परिवार के सभी सदस्य गण उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,030