Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : पत्रकार की मौत पर रखा गया दो मिनट का मौन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चतरा : पत्रकार की मौत पर रखा गया दो मिनट का मौन
विज्ञापन
सिमरिया। पत्रकारों ने किसान भवन में पत्रकार शशिभूषण सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। इस मौके पर उपस्थित पत्रकार साथियों ने मृतक पत्रकार शशिभूषण की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना किया। पत्रकारों ने इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को ढांढस बंधाये रखने की कामना ईश्वर से किया। पत्रकारों ने कहा कि शशिभूषण के निधन से हम लोगों को अपूरणीय छति हुई है। उनकी हमेशा कमी खलती रहेगी। वे सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। पत्रकारों ने कहा कि शोक सम्पत परिवार के साथ हमलोग हर समय खड़े रहेंगे। साथ हीं उनके दुख सुख की घड़ी में तत्पर रहेंगे। शोक सभा में शिवकुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, मोकिम अंसारी, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, महेंद्र कुमार, विष्णु प्रसाद, शैलेश कुमार, सुबोध शर्मा, मो अरबाज, अशोक कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, राजू कुमार के अलावे भाजपा मंडल अध्यक्ष दयानिधि सिंह, लखन प्रसाद साहू, अलोक रंजन, रंजीत सिंह, दिलीप कुमार उर्फ काजू, बलराम सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,357