टंडवा (चतरा)। साप्ताहिक गुरुवार बाजार टंडवा से दोपहिया वाहन हुए चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में मामले का उद्भेदन करते हुए एक चोर को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि गुरुवार को गाडीलौंग निवासी श्याम सुन्दर गुप्ता का दोपहिया वाहन पैशन प्रो जेएच 13 बी 1782 बाजार टांड स्थित हनुमान मंदिर के पास से चोरी हो गई थी। वहीं भुक्तभोगी द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में कांड सं. 23/22 दिनांक 03.02.22 धारा-379 भादवि के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था।इसी क्रम में शुक्रवार को सराढु निवासी अशोक कुमार महतो उम्र 26 वर्ष, पिता- धनु महतो को उसके गांव से हीं चोरी के बाइक के साथ पुलिस ने पकड़ लिया जिसे शनिवार को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी में पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिंह, विनोद तिवारी, मनोज पाल, सराढू पिकेट प्रभारी प्रवीण सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।