चतरा। झारखंड उच्च न्यायलय के न्यायधीश संजय प्रसाद पत्नी संग शनिवार को जिले के इटखोरी स्थित प्रसिद्ध माता भद्रकाली मंदिर पहुंचे। जहां सर्व प्रथाम न्यायधीश संजय प्रसाद को गॉड आॅफ आॅनर भी दिया गया। इसके उपरांत न्यायधीश अधिकारियों संग माता भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि विधान पूर्व पूजा अर्चना की। माता के मुख्य मंदिर में पूजा के पश्चात शहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनिदेव मंदिर, रामजानकी मंदिर समेत अन्य देवालय में भी पूजा अर्चना किया। इस दौरान जिले के उपरोक्त अधिकारियों के अलावे जिला जज प्रथमप्रज्ञा वाजपेई, एडीजे राम बाबू गुप्ता,एडीजे सी रमेशचंद्र, लक्ष्मीकांत, जिला नाजिर जयप्रकाश नारायण, डीएसपी केदार राम, बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, सीओ राम विनय शर्मा, थाना प्रभारी, निरंजन मिश्रा, इंस्पेक्टर शिव प्रकाश कुमार, सहीत अन्य शामिल थे।