झारखंड
पूर्व विधायक योगेंद्र ने शुरू करवाया श्री राधा-कृष्ण मंदिर की छत ढलाई का कार्य
ABN Bureau
•
05 Feb, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
बेरमो/ललपनिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआ टांड पंचायत के बाजारटांड के चौराहे पर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। जिसके तहत शनिवार को मंदिर की छत ढलाई का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गोमिया पूर्वविधायक योगेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक छत्रुराम महतो व गोमिया विधायक की पत्नी कौशल्या देवी ने मुख्य रूप से शामिल होकर उक्त छत में सेटरिंग ऊपर एकगमला कॉन्क्रीट भरकर ढलाई कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री प्रसाद ने समिति और ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि उक्त मन्दिर बन जाने से गांवो में भक्ति मय का वातावरण होगा। इसके बाद उन्होंने बसंत पंचमी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो का दौरा किया। दौरे के उपरांत पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद ने पंचायत धवैया के हरिदगडा गांव पहुंच इनफोजोन राष्ट्रीय प्रशिक्षण कंप्यूटर केंद्रका उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष गिरधारी महतो, प्रखण्ड 20 सूत्री उपाध्यक्ष मदन महतो, भुवनेश्वर महतो, पूर्व प्रमुख प्रभुदयाल महतो, मंदिर कमेटी सचिव बालमुकुंद प्रसाद, अरुण महतो अजीत महतो, सेवालाल महतो, संतोष चौधरी उमाचरण महतो, अजय महतो, फूलचंद केवट, सुमित महतो, राजू शर्मा, घनश्याम महतो, गोपाल महतो, दौलत महतो, सुरेश महतो, महेंद्र महतो, किशुन महतो, आकाश कुमार, सेंटर प्रभारी पवन कुमार एवं संचालक दिनेश मरांडी, मोहित करमाली, प्रभु ठाकुर, हीरालाल महतो, सुरेश टूडू, दीपक करमाली,सगीर अंसारी, सोना राम सोरेन, राजेंद्र मरांडी, ताज अंसारी, महेंद्र मरांडी, बुधन मांझी, लालजी मास्टर, अजय टुडू, पचूलाल मरांडी व अनिल टूडू समेत दर्जनों लोग थे।
विज्ञापन