Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : बहन का इलाज कराने जा रहा था भाई, दुर्घटना में दोनों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : बहन का इलाज कराने जा रहा था भाई, दुर्घटना में दोनों की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, धनबाद। जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे में मृत, बबलू भट्टाचार्य सीसीएल परियोजना गिरिडीह में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। घटना के वक्त वह अपनी बहन गायत्री भट्टाचार्य के इलाज के लिए धनबाद आ रहे थे। इसी बीच उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़े से जा टकराई। बबलू भट्टाचार्य अपनी बहन के इलाज के लिए शुक्रवार देर रात धनबाद आ रहे थे। ठीक उसी वक्त टुंडी थाने से थोड़ी ही दूरी पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में भाई-बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में दिनेश मंडल नाम के ड्राइवर का भी पैर टूट गया। हालांकि वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। बबलू भट्टाचार्य सीसीएल परियोजना गिरिडीह में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे, खबर की सूचना पाकर CCL कर्मियों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। स्कॉर्पियो में कुल 2 पुरुष 2 महिला सवार थे, जिसमें एक महिला और एक पुरुष यानी भाई- बहन की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी महिला भी गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद SNMMCH Dhanbad में चल रहा है। बबलू भट्टाचार्य के घर में अब सिर्फ उनकी बुजुर्ग मां रह गई है। बबलू भट्टाचार्य का एक भी भाई नहीं है और पत्नी से विवाद के कारण पत्नी भी साथ नहीं रहती है, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन