टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में प्रोजेक्ट सूर्य नमस्कार अभियान के तहत बच्चों ने आज विद्यालय के शिक्षकों के ऑनलाइन निर्देश से अपने घरों में सूर्य नमस्कार किया। प्रोजेक्ट सूर्य नमस्कार के तहत 30 जनवरी 2022 से 7 फरवरी तक 2022 तक निरंतर सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया जाना है। विद्यालय में आज पीईटी एके सिंह और ममता सिंह के निर्देशन में शिक्षकों तथा छात्रों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। मौके पर प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन एफ के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एमके सिन्हा ने कहा कि सूर्य नमस्कार का निरंतर अभ्यास में स्वस्थ और बलशाली बनाए रखता है। यह हमें बुद्धिमान भी बनाता है। इसका निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए। मौके पर प्राचार्य एमके सिन्हा , पशुपति नाथ झा, राजेश कुमार सिंह, उदय नाथ झा, विनीता वर्मा, आराधना सिन्हा, साधना शर्मा अरुण कुमार मंडल, सुभाष चंद्र महतो, ममता सिंह और अशोक कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।