झारखंड
झारखण्ड में कोरोना : 3 फरवरी को मिले 523 नए मरीज, दो की मौत
ABN Bureau
•
04 Feb, 2022
•
4 मिनट में पढ़ें
3 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होती जा रही है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है, जिससे झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घट कर 3000 के करीब पहुंच गई है। राज्य में गुरुवार, 3 फरवरी को 53,100 सैंपल की जांच हुई, जिसमें 523 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 1046 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। हालांकि, गुरुवार को कोराना से दो की मौत भी हुई है। जिसके बाद झारखंड में एक्टिव केस की संख्या 3256 बची है।
झारखंड में गुरुवार, 03 फरवरी को 24 में से 22 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। साहिबगंज और सरायकेला ऐसे दो जिले रहे जहां 3 फरवरी को कोई केस नहीं मिला है। गुरुवार को जहां-जहां नए केस मिले हैं, उसमें सबसे ज्यादा, 203 नए केस जमशेदपुर में मिले हैं। उसके बाद राजधानी रांची में 128 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। वहीं गुरुवार को चतरा और रामगढ़ में 1-1 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई, जिसके बाद झारखंड में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 5308 पर पहुंच गया।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जमशेदपुर में 203, रांची में 128, बोकारो में 38, देवघर में 25, धनबाद में 21, गढ़वा में 17, सिमडेगा में 13, पश्चिमी सिंहभूम और दुमका में 10, खूंटी, पलामू और गोड्डा में 8-8, जामताड़ा में 7, कोडरमा में 6, चतरा और लोहरदगा में 4-4, हजारीबाग, पाकुड़ और गुमला में 3-3, रामगढ़ में 2 और गिरिडीह और लातेहार में 1-1 नए केस कोरोना के मिले हैं।
विज्ञापन