टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन व सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने किसी कार्यक्रम में गढ़वा जाने के क्रम में चंदवा के विश्रामगृह में रुकने पर चंदवा के कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र की समस्याओं का उल्लेख किया। प्रमुख समस्याओं में लातेहार जिला के सात लाख किसानों की जमीन का रसीद ऑनलाइन नहीं होने के सम्बंध में कहा कि आज से लगभग तीन वर्षों से लातेहार में चल रहा दफा 87 का शिविर रघुवर सरकार ने स्थगित कर दिया। दफा 87 कैम्प में फैसला के बाद ख़तियानों में सुधार किया जाता था और किसानों का रसीद ऑनलाइन किया जाता था, जो बन्द है। चंदवा अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ नीलिमा कुमारी के अपहरण के सम्बंध में कहा गया कि अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया, लेकिन अपहरण करानेवाला बीपीएम विशाल मिश्रा स्वछंद घूम रहा है। उसके क्रियाकलापों से पता चलता है कि पुनः किसी साजिश रचने में तल्लीन है। बीपीएम को बरखास्त करने के लिये पहल करने की कृपा करें। फिर चंदवा स्थित कृषि फार्म को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए भी मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया गया। मौके पर रामयश पाठक, मुकेश कुमार सिंह, निर्मल भारती, बाबर खान, बीरेंद्र लोहरा, धनन्जय चौधरी समेत कई लोग उपस्थित थे।