बेरमो/ललपनिया। गुरुवार को मुरुबन्दा स्थित आवास में गोमिया क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद से हजारी पंचायत के खुदगड्डा गांव के युवाओं ने मुलाकात की। इस दौरान युवाओं ने पूर्व विधायक के समक्ष अपनी पीड़ा से अवगत कराया। और उन्हें बताया कि खुदगड्डा में ओएनजीसी गैस उत्सर्जन से संबंधित अपने कार्य में स्थानीय शिक्षित युवाओं की अनदेखी कर बाहर के लोगों से काम करवा रही है। जबकि हम लोग यहां के रैयत हैं और अपनी जमीन ओएनजीसी को दिया है। हम सभी पढ़े लिखे हैं लेकिन हमें रोजगार नहीं दिया जा रहा है। इससे हमलोग आहत और आक्रोश भी है। युवाओं ने पूर्व विधायक से इस दिशा में शीघ्र पहल करते हुए ओएनजीसी प्रबंधन से बात कर रोजगार दिलाने का आग्रह किया है। युवाओं के पीड़ा सुनने बाद पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने मिलने आए सभी युवाओं को भरोसा दिया है कि ओएनजीसी की मनमानी अब नहीं चलने देंगें। स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देना ही होगा और हक भी बनता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे इस दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।