Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाईबासा : पुलिस-उग्रवादी मुठभेड़ में कई राउंड फायरिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाईबासा : पुलिस-उग्रवादी मुठभेड़ में कई राउंड फायरिंग
विज्ञापन
टीम एबीएन, चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र में अहले सुबह पुलिस जवानों और पीएलएफआई उग्रवादी दिनेश गोप के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ सिदमा-टेमना पहाड़ी क्षेत्र के जंगलों में हुई है। पुलिस के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई। पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि सुबह पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई है। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस को भारी पड़ता देख पीएलएफआई सदस्य भाग खड़े हुए हैं। पुलिस सर्च कर रही है। इस दौरान दैनिक उपयोग की सामग्री मिली है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,443