Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : 2 फरवरी को मिले 601 नए मरीज, 3 की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 2 फरवरी को मिले 601 नए मरीज, 3 की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की गति धीमी हो गई है। बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज रिकवर हो रहे हैं। जिससे झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की संख्या घट कर चार हजार से भी नीचे पहुंच गई है। राज्य में 2 फरवरी को 50,216 सैंपल की जांच की गई, जिसमें 601 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 1189 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। बुधवार, 2 फरवरी को 1189 कोरोना मरीजों के रिकवर होने से झारखंड में एक्टिव केस की संख्या 3781 बची है। वहीं, 3 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। बुधवार को कोरोना से मरने वालों में रांची से 1 और सरायकेला से 2 लोग हैं। राज्य में करीब हर रोज कोरोना से लोगों की जान जा रही है, जिससे झारखंड में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 5306 पर पहुंच गया है। राज्य में बुधवार, 2 फरवरी को 24 में से 22 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। पाकुड़ और जामताड़ा ऐसे दो जिले रहे, जहां 2 फरवरी को कोरोना के कोई केस नहीं मिले हैं। 2 फरवरी 2022 को जहां-जहां नए केस मिले हैं उसमें सबसे ज्यादा, 214 नए केस जमशेदपुर में मिले हैं। जिसके बाद रांची में 177 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जमशेदपुर में 214, रांची में 177, सिमडेगा में 36, लातेहार में 32, धनबाद में 24, कोडरमा में 20, बोकारो में 19, पश्चिमी सिंहभूम 16, पलामू में 12, देवघर और खूंटी में 9, दुमका और गोड्डा में 7, गुमला में 6, चतरा में 4, गिरिडीह में 3, हजारीबाग, गढ़वा और सरायकेला खरसावां में 2-2 और लोहरदगा, रामगढ़ और साहिबगंज में 1-1 नए केस कोरोना के मिले हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,136