Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : कांग्रेस परिवार ने किया सुखदेव भगत का भव्य स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : कांग्रेस परिवार ने किया सुखदेव भगत का भव्य स्वागत
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सुखदेव भगत के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के उपरांत बुधवार को लोहरदगा कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन में जिला कांग्रेस परिवार द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे सुखदेव भगत अपने समर्थकों के साथ स्वागत समारोह में शामिल हुए इससे पूर्व सुखदेव भगत की आवास से सैकड़ों समर्थकों द्वारा मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया जो मुख्य मार्ग होते हुए कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र भवन पहुंचा जहां पर जमकर आतिशबाजी किया गया व मिठाइयां बांटी गई। वहीं अनेक स्थानों में सुखदेव भगत का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि भाजपा में शामिल होना उनका परिस्थितिजन्य निर्णय गलत था जिसे सुधारने का अवसर मिला है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का हृदय बहुत विशाल है। एक परिवार की तरह माफ किए मुझपर विश्वास किए और पार्टी में शामिल करवाया। श्री भगत ने कहा कि उनके डीएनए में पीढ़ी दर पीढ़ी कांग्रेस है। कांग्रेस से जाने के बाद पता चला था कि उन्होंने क्या खोया उन्हें आत्मग्लानि हुई। इसे दूर कर लोहरदगा में संगठन को धारदार बनाना है। झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार है जनता को कांग्रेस से काफी उम्मीद है। लोहरदगा के विधायक डॉ रामेश्वर उरांव सुबे के मंत्री है और हमारे बड़े भाई धीरज प्रसाद साहू राज्सभा सांसद है। उनके साथ संयुक्त रूप से मिलकर सरकार की योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक को मिले उसके लिए सार्थक प्रयास किया जाएगा। श्री भगत ने कहा कि प्रशासनिक स्तर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वह सम्मान नहीं मिल रहा है, जिनका वे हकदार है प्रशासनिक अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार करें और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दें। श्री भगत ने कहा कि डॉ रामेश्वर उरांव, धीरज प्रसाद साहू के साथ मिलकर गांव-गांव तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। स्वागत समारोह में आए सभी कांग्रेसीजन का श्री भगत ने तहे दिल से उनका आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा और कार्यकर्ताओं में स्वभाविक खुशी थी। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू ने किया। मौके पर शहादत हुसैन, लाल धनंजय नाथ शाहदेव, जिला परिषद के उपाध्यक्ष जफर खान, नगर परिषद के उपाध्यक्ष रऊफ अंसारी, मोहन दुबे, कार्तिक कुजूर, साजिद अहमद चंगू, णाल अभिषेक, शाहिद अहमद बेलू, मनोज भगत, फुलदेव उरांव, हाजी अलीम अंसारी, सुरेश राम, विजय चौहान लाल, शनीचरवा उरांव, विकास शाहदेव, अनवर अंसारी, सत्यजीत सिंह, किशोर उरांव, ताहिर अंसारी, राजू कुरैशी, मनान खान, नूर मोहम्मद, धनंजय काश्यकार, मुन्ना पाठक, संजय सिंह, उदय केसरी, कुदुस दबंग, रंजन उराव, इम्तियाज अंसारी, रफीक अंसारी, लाल पप्पू शाहदेव, अनमोल भगत, मुर्तुजा खलीफा, रिजवान अंसारी ,दया उरांव, राजू टाना भगत, मोइन अंसारी, तजमुल अंसारी, यूनुस खान, शमशेर अंसारी, प्रमोद पासवान, संदीप उरांव, रोशन, मनोज भगत, देवनाथ उरांव, राजकुमार उरांव, गोवर्धन राम, सीताराम पासवान, अक्षय सहदेव, चैंपियन सहदेव, माजिद चौधरी, एजाज अहमद, सुरेश उरांव, अबुल अंसारी, जावेद अहमद, मुन्ना खान, इरशाद आलम, संतोष गोप, तारीक अंसारी, रफीक अंसारी, नीरज सिंह, सतीश रमेश, सैयद राज, सैयद सेफ, बिहारी उरांव सहित अनेक कांग्रेसीजन उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,233