Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कर रहे हैं आपराधिक कांडों की समीक्षा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कर रहे हैं आपराधिक कांडों की समीक्षा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय में राज्य के डीजीपी नीरज सिन्हा के द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, आईजी, रेंज डीआईजी और वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ आपराधिक कांडों की समीक्षा की जा रही है। झारखंड के अलग अलग जिलों के मोस्ट वांटेड अपराधियों, गैंग्स को लेकर डीजीपी पुलिस अधीक्षकों से जानकारी ले रहे हैं। मीटिंग में एडीजी और आईजी रैंक के अधिकारी मौजूद हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक वीसी के जरिए मीटिंग से जुड़े हैं। डीजीपी की समीक्षा बैठक के पहले सभी जिलों के एसपी ने अपने-अपने जिलों में घटित बड़े आपराधिक कांडों, उनके अनुसंधान की पूरी जानकारी पुलिस मुख्यालय को भेजी है। वीसी के दौरान इन विषयों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। अलग अलग जिलों में किस किस तरह के अपराध हुए हैं। साथ ही इन अपराधों में किन-किन की संलिप्तता रही है। इसे लेकर भी जिलों के एसपी से रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,857