Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम और गुरुजी ने फहराया पार्टी का झंडा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम और गुरुजी ने फहराया पार्टी का झंडा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा का 43 वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को दुमका में मनाया जा रहा है। इसके लिए जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेने एक फरवरी मंगलवार को ही दुमका दौरे पर पहुंच गए थे। दुमका के गांधी मैदान में स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत हो गई है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी का झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इस दौरान सीएम और गुरुजी ने कहा कि कोरोना की वजह से कार्यक्रम संक्षिप्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। मंच पर विधायक बसंत सोरेन, विधायक सीता सोरेन, विधायक नलिन सोरेन के साथ पार्टी के नेता सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडे मौजूद हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,664