टोलकर्मियों ने किया एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन
ABN Bureau• 31 Jan, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, चौपारण (हजारीबाग)। चौपारण-बरही सीमा को विभाजित करने वाली बराकर नदी के किनारे बसा रसोइया धमना में वर्षों से रसोइया धमना टोल प्लाजा संचालित है। विगत वर्षों से कार्यरत टोल कर्मी पाथ इंडिया लिमिटेड के 2 जनवरी से टोल का संचालन संभालने के बाद से टोल कर्मियों के दिलों में कम मानदेय देने का डर समाने के बाद से ही पाथ इंडिया कंपनी से पूर्व कंपनी के भांति मानदेय व सुविधा देने की मांग कर रहे थे। जिसपर पाथ इंडिया लिमिटेड के नियम के अनुरूप एसआई, सुपरवाइजर, टीसी, बीएम, जीएम, स्वीपर कर्मियों को मानदेय देने की घोषणा की। जिससे टोलकर्मी विरोध पर उतर कर धरना-प्रदर्शन करने लगे। कर्मियों का कहना था कि पूर्व की कंपनी एसआई को 23902, सुपरवाइजर व जीएम को 17733, टीसी को 16624, बीएम एवं स्वीपर को 15126 रुपये मानदेय के रूप में दे रही थी। जबकि पाथ इंडिया लिमिटेड बहुत कम मानदेय देने की बात कर रही है। जिसका शांतिपूर्वक विरोध करते हुए अपनी मांगों को रखा।
क्या कहते हैं कंपनी प्रबंधक : पाथ इंडिया लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक प्रवीण कौशिक का कहना है कि मैं पथ इंडिया लिमिटेड कंपनी के नियम कानून से बंधा हूं। उन्होंने टोलकर्मियों से तीन माह का मानदेय स्लिप मांगा और कहा कि इसे देने के बाद मैं कंपनी को रिकोमेंट भेज दूंगा। पथ इंडिया लिमिटेड के मैनेजमेंट द्वारा निर्धारित मानदेय देने के लिए बाध्य रहूंगा। साथ ही कहा कि एनएचआई के नियमानुसार टोल कर्मी को इंटर पास या 10+2 की योग्यता प्राप्त होना चाहिए। जो भी योग्यता रखते हैं, उन्हें एनएचआई द्वारा तय मानदेय देय होगा।