Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाईबासा : खोज अभियान में पति-पत्नी का अधजला शव बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाईबासा : खोज अभियान में  पति-पत्नी का अधजला शव बरामद
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित टोन्टो थाना के सुदूर जंगल से पुलिस ने रविवार को पति-पत्नी का अधजला शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि अंधविश्वास की वजह से हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि बुंडू गांव निवासी गोमिय केराई एवं उसकी पत्नी की हत्या किये जाने की खबर पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा को मिली थी जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा बलों की एक टीम गठित की थी। उन्होंने बताया कि टीम ने रविवार सुबह से ही खोजी अभियान चलाया और कुछ घंटों बाद दंपति का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया। किरीबुरू के अनुमंडल पुलिस अधिकारी के अनुसार, हत्याकांड में मृतक के भाई एवं अन्य लोग शामिल हैं और शक है कि अंधविश्वास एवं नशापान के कारण घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,130