Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लातेहार : ACB अधिकारी बताकर ठगी करनेवाला गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लातेहार : ACB अधिकारी बताकर ठगी करनेवाला गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, लातेहार। जिला के चर्चित महिला चिकित्सक डॉ नीलिमा अपहरण कांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस अपहरण कांड में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी भागीरथी सेठी ग्राम बारपदा, थाना बोन्थ जिला भद्रक ओड़िशा का रहने वाला है। उसने खुद को एसीबी का अधिकारी बताकर महिला चिकित्सक से पैसे की ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल कार स्विफ्ट डिजायर, एसीबी के नाम से बना फर्जी आईडी कार्ड, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 15 हजार 100 नकद बरामद हुआ है। डॉ नीलिमा अपहरण कांड का खुलासा करते हुए लातेहार पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बीते 12 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में कार्यरत महिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीलिमा कुमारी को भागीरथी सेठी ने खुद को एसीबी का अधिकारी बताकर उसे अपने साथ रांची और उसके बाद रामगढ़ ले गया। जहां से फिर वापस चंदवा लाकर डॉक्टर के खाते से ढाई लाख रुपए निकलवाकर ले लिया था। इस मामले में महिला चिकित्सक डॉ नीलिमा ने चंदवा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार के नेतृत्व में छापामारी दल गठन किया गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी भागीरथी सेठी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि ओड़िशा के भद्रक जिला का ये ठग काफी शातिर है और हमेशा डॉक्टर्स की पूरी जानकारी लेकर उन्हें निशाना बनाता है। लातेहार समेत आसपास के कई जिला के चिकित्सकों को इसने ठगने की कोशिश भी की थी। इस छापामार दल में एसआई मुकेश चौधरी, विकास शर्मा, दिव्य प्रकाश, नारायण यादव, सुनील टूटी और एएसआई अरविंद कुमार सिंह शामिल रहे। इनका नेतृत्व डीएसपी लातेहार कर रहे थे।
विज्ञापन