Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : 21 लाख की शराब जब्त, एक तस्कर भी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चतरा : 21 लाख की शराब जब्त, एक तस्कर भी गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, चतरा। जिले में सक्रिय अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 21 लाख रुपये की शराब को जब्त कर लिया है। शराब की इस बड़ी खेप को हंटरगंज थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने कांदावार गांव के किराना दुकान से बरामद किया है। चतरा में शराब को स्टॉक कर बिहार में खपाने की तैयारी थी। पुलिस की कार्रवाई में 6492 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि मास्टरमाइंड पिंटू साव फरार हो गया है। खबर के अनुसार आरोपी पिंटू पहले भी तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में अंतरराज्यीय शराब तस्करों के बीच खलबली मची हुई है। चतरा में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाती रही है। इससे पहले भी जिले में 275 पेटी देशी और 45 पेटी विदेशी शराब के साथ पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावे कई बार जिले के बॉर्डर इलाके में अभियान चलाकर पुलिस ने शराब भट्टियों को नष्ट किया था। इतनी सख्ती के बावजूद जिले में शराब का अवैध कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,163