झारखंड
हजारीबाग : उपायुक्त की अध्यक्षता में मना विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस
ABN Bureau
•
30 Jan, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। एचएमसीएच हजारीबाग परिसर में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पावन पुण्यतिथि पर उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस (NEGLATED TROPICAL DISEASES - NTD DAY ) मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लिंफोडेमा एवं काला जार से होने वाली अपंगता एव उसके निवारण से विशेष जानकारी उपस्थित लोगों को दी। डब्ल्यूएचओ एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार NVBDCP कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी को पूरे हजारीबाग जिले में विश्व उपेक्षित ऊष्ण कटिबंधीय रोग दिवस एनटीडी मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समारोह आयोजित कर लिंफोडेमा (हाथ-पैर) बीमारी तथा उससे होने वाले अपंगता एव उसके मोरबिडिटी मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी गई एवं इससे सबंधित आवश्यक सामग्री का वितरण यथा टब, मग, सेवलोन एंटीसेप्टिक क्रीम, साबुन इत्यादि का वितरण किया गया। मौके पर उपविकास आयुक्त हजारीबाग, सिविल सर्जन, राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी रांची, जिला भीबीडी ऑफिसर, जिला भीबीडी कंसलटेंट मैंमूर सुल्तान अन्य हेल्थ कर्मी उपस्थित थे|
क्या है उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (NTD) : NTD संक्रमण का एक समूह है जो अफ्रीका, एशिया और अमेरिका के विकासशील क्षेत्रों में हाशिये पर रहने वाले समुदायों में सबसे सामान्य है। ये रोग विभिन्न प्रकार के रोगजनकों जैसे-वायरस, बैक्टीरिया, प्रोटोज़ोआ और परजीवी के कारण होते हैं।
NTD विशेष रूप से उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में सामान्य है, जहां लोगों के पास स्वच्छ पानी या मानव अपशिष्ट के निपटान के सुरक्षित तरीकों तक पहुंच नहीं है। इन बीमारियों को आमतौर पर तपेदिक, एचआईवी-एड्स और मलेरिया जैसी बीमारियों की तुलना में अनुसंधान और उपचार के लिये जागरूकता कम है।
NTD के उदाहरण हैं: सर्पदंश का जहर, खुजली,जम्हाई, ट्रेकोमा, लीशमैनियासिस और चगास रोग आदि है|
विज्ञापन