विष्णुगढ़ : खान निरीक्षक ने नरकी खुर्द में मारा छापा, कई अवैध माइनिंग व खनन करने वालों पर मामला दर्ज
ABN Bureau• 30 Jan, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग खान निरीक्षक अभिजीत मजूमदार ने बीते दिन नरकी खुर्द बिष्णुगढ़ में कई अवैध माइनिंग व खनन करते मालिकों पर जोरदार कार्रवाई की है। जिसे देख सभी खनन को बंद करवाया। इसके साथ ही थाना में मामला भी दर्ज करवाया। जिसमें गोमिया निवासी ओम मिनरल के मालिक रवि कुमार सिंह एवं अब्बास मियां जो विष्णुगढ़ नरकी निवासी इसके साथ ही मुकेश साहू पर भी मामला दर्ज किया गया है। यह लोग अवैध रूप से नदी से पत्थर तोड़ते थे और अवैध कारोबार करते रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर खान निरीक्षक ने पहले निरीक्षण किया उसके बाद कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कराया। इनके कार्रवाई पर अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा है।