Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल हुए आचार्य

हजारीबाग : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल हुए आचार्य
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2021-22 का आयोजन आज दिनांक 30 जनवरी 2022 दिन रविवार को प्रातः 9:30 से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हाटोली, हजारीबाग में हुआ। उक्त परीक्षा के प्रवेशिका मध्यमा एवं उत्तमा में विद्यालय के आचार्य बंधु भगिनी सम्मिलित हुए। परीक्षा के प्रवेशिका में 6 मध्यमा में 8 एवं उत्तमा में 9 आचार्य बंधु- सम्मिलित हुए इस प्रकार कुल प्रतिभागियों की संख्या 23 रही। मौके पर हजारीबाग विभाग के विभाग निरीक्षक ओम प्रकाश सिन्हा ने परीक्षा का अवलोकन भी किया परीक्षा के सफलतापूर्वक संचालन में विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र, परीक्षा प्रभारी सहदेव कुमार राणा, आचार्य प्रदीप कुमार सिन्हा, रघुवंश मिश्रा, अनिल कुमार, जयप्रकाश महतो, अमरनाथ झा, प्रभात कुमार सिन्हा एवं नरेंद्र कुमार सिन्हा का एवं आचार्य बंधु भगिनी का सहयोग रहा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,069