टीम एबीएन, रामगढ़। जिला में सड़क हादसे में तीन युवक की मौत हो गयी। ये हादसा घटना बोंगाबार फोरलेन ओवरब्रिज पर पास हुई है। बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर बैरिकेडिंग से टकरा गयी। दुर्घटना में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी युवक रांची रोड सांडी के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ये घटना कुज्जू ओपी क्षेत्र इलाके में हुई है जहां सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गयी है।