सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
ABN Bureau• 30 Jan, 2022
2 Views
विज्ञापन
गुमला। शहर के शांति नगर निवासी रायजीत साहू के 22 वर्षीय पुत्र सत्यम साहु की ईटकी के समीप शनिवार की रात हुए सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिसके विरोध में शव के साथ सुडी समाज के लोगों व परिजनों ने गुमला के टावर चौक में शाम करीब 4 बजे सड़क जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सत्यम साहू अपने चार पहिया वाहन से रांची से गुमला आ रहा था। इसी दौरान किसी वाहन से धक्का उसके वाहन को लगा। जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। इधर, घटना को लेकर परिजनों ने उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि सत्यम साहू की हत्या कर ईटकी के पास फेंका गया और घटना को दुर्घटना साबित करने के लिए सत्यम के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। ईटकी थाना में घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने गये। जिसमें घटना को अंजाम देने वाले का नाम भी लिखा हुआ था लेकिन ईटकी थाना में जबरन नाबालिग को डरा धमका कर केश दर्ज किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना कराने में उत्पाद विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत सोनू साहु का हाथ है। परिजनों ने कहा कि सोनू साहू बार-बार सत्यम साहू को रंगदारी के पैसे को लेकर प्रताड़ित कर रहा था और रंगदारी नहीं देने पर यह धमकी दिया गया था कि सत्यम तुम जिंदा रहोगे या मैं। वहीं मृतक की मां का कहना है कि उत्पाद दारोगा ने उसके घर पर छापामारी की थी। जिसमें दारोगा ने कहा था कि दारू बेचती हो पूरे परिवार को बर्बाद कर देंगे और मेरे पति व बेटे को भी पूरी तरह बर्बाद करने की धमकी देकर गया था। इधर, परिजनों ने घटना को लेकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर सोनू साहू को अविलंब गिरफ्तार करने ताकि कांड का अनुसंधान प्रभावित न हो, घटना की उच्चस्तरीय जांच और प्रशासनिक अधिकारी की संलिप्ता पाये जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई करने, मृतक के परिवार को पचास लाख रूपया मुआवजा व सरकारी नौकरी देने, मृतक के पिता को झूठे केस में जेल भेजने की भी जांच कर पिता को जांच कर छोड़ने, सरकारी नौकरी में रहकर घटना को अंजाम देने व सोनू साहु के सहयोगियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
सुडी समाज ने की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग : सुडी समाज के लोगों ने कहा कि घटना हादसा नहीं एक हत्या है। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है। उसे देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह हादसा नहीं एक साजिश है और जान बूझकर घटना को अंजाम दिया गया है। सुड़ी समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन बनाया है। जिसमें दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।